{"_id":"62585acea983500d866d4a29","slug":"85-multi-task-worker-recriutment-in-distric-rampur-hp-news-sml4057157114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 85 स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 85 स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों की होगी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में 85 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मई तक पूरी की जाएगी। किन्नौर के उपनिदेशक एलिमेंट्री शिक्षा विभाग अशोक नेगी ने बताया कि किन्नौर के कल्पा खंड के प्राइमरी और मिडिल 26 स्कूलों, निचार खंड के प्राइमरी और मिडिल में 33 और पूह ब्लॉक के प्राइमरी और मिडिल 16 स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों को 31 मई तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने 12 अप्रैल को इस संबंध में विज्ञापन जारी किया था।
इच्छुक उम्मीदवार को 27 अप्रैल तक सादे कागज में अपना आवेदन और विभिन्न प्रकारों की आवश्यक प्रमाणपत्र को खंड शिक्षा अधिकारी और जिला उपनिदेशक के पास भेजना होगा। इनकी नियुक्ति के लिए संबंधित उपदंड अधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन कमेटी गठित की गई है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल और हेडमास्टर को सदस्य सचिव बनाया गया है। स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। इसमें 38 अंकों के आधार पर चयन होगा। आवेदन करने वाले व्यक्ति कम से कम पांचवीं पास होना अनिवार्य है।
आवेदकों को संबंधित पंचायत सचिव से स्कूल से घर की दूरी का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। स्थानीय लोगों को इसमें प्राथमिकता दिया जाएगा और जिन आवेदकों के परिवार में सरकारी नौकरी में कोई नही है उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी, जिस क्षेत्र में स्कूल है वहां के स्थानीय निवासी को 8 अंक, आठवीं पास आवेदक को 8 अंक, विषम परिस्थितियों में रहने वाले आवेदकों को 5 अंक, पति से अलग रहने वाली महिला को 3 अंक, अगर किसी आवेदक के परिवार से सरकारी स्कूल को भूमि दान की है उन्हें आठ अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग और बेरोजगार परिवार से संबंधित आवेदक को 3 अंक मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार को आवश्यक प्रमाणपत्रों को 27 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। 31 मई तक साक्षात्कार होकर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।