{"_id":"617c326cce420d3e6f7ec320","slug":"74-117-voters-of-rampur-will-rampur-hp-news-sml3887871112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के 74117 मतदाता करेंगे लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों का भविष्य तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के 74117 मतदाता करेंगे लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों का भविष्य तय
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 74,117 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। विस क्षेत्र के 156 मतदान केंद्रों और 6 सहायक मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व सुबह सात बजे विभिन्न राजनीतिक दलों के पोलिंग बूथ एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा।
मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 66 रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 74,117 मतदाता, जिनमें 38,294 पुरुष और 35,823 महिला मतदाता 30 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान से पूर्व वीरवार को 156 पोलिंग पार्टियों के 936 कर्मचारियों को उनके आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्र स्थापित किए। रामपुर विस क्षेत्र के 2 मतदान केंद्रों गोपालपुर और रचोली को संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया गया है। 2 मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारी और एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करेंगे। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार 75 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें इन बूथों पर वेब कैमरा के माध्यम से मतदान को लाइव देखा जा सकता है और इसके अतिरिक्त 6 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी और 26 मतदान केंद्रों की फोटोग्राफी की जाएगी। 43 मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त होंगे। मतदान से पूर्व वीरवार शाम को ही पोलिंग पार्टियां रामपुर विस क्षेत्र के दुर्गम 15/20 और काशापाट पहुंची। कठिन चढ़ाई पार कर चुनाव कर्मी पोलिंग बूथों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल ने बताया कि 30 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। विस क्षेत्र में कुल 156 मतदान केंद्र और 6 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने चुनाव कर्मियों को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने की अपील की है। उन्होंने विस क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया है।
- संवाद