{"_id":"5bcf50a0bdec22561b64356a","slug":"71540313248-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु ने रामपुर कालेज का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु ने रामपुर कालेज का नाम किया रोशन
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशु मारवाह ने रामपुर
कॉलेज का नाम किया रोशन
रामपुर बुशहर। रामुपर कालेज के एनसीसी कैडेट हिमांशु मारवाह ने राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोहण शिविर में ए ग्रेड हासिल किया है। मारवाह पूरे प्रदेश से एकमात्र ऐसे एनसीसी कैडेट हैं, जिसने 27 दिन की कठिन और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों से जूझते हुए यह अहम ग्रेड हासिल किया है। हिमांशु मारवाह इस शिविर में पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
शिविर में हिस्सा लेने के बाद रामपुर पहुंचे मारवाह का कॉलेज प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया। कॉलेज प्राचार्य केसी कश्यप और एनसीसी अधिकारी संदीप ठाकुर ने एनसीसी कैडेट की प्रशंसा की और इसी लग्न से आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैडेट ने न केवल अपने परिजन, बल्कि कालेज का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन किया है। पूर्व में भी कैडेट रीतिका शर्मा ने महानिदेशालय राष्ट्रीय कैडिट कोर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय थल सेना कैंप दिल्ली कैंट में आयोजित इंटर निदेशालय शूटिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं रामपुर कॉलेज के 10 एनसीसी कैडेट्स आर्मी कैंप डगशाई सोलन और 8 कैडेट्स गणतंत्र दिवस के लिए इंटर ग्रुप कंपीटिशन के रिवालसर मंडी के लिए भी चयनित हो चुके हैं।