{"_id":"5bca0984bdec226954313b62","slug":"71539967364-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में रोहड़ू, करासा, भलूण, गावणा ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में रोहड़ू, करासा, भलूण, गावणा ने जीते अपने मैच
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीश, मोनू, विरेंद्र और
सन्नी चुने मैन ऑफ दी मैच
टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के तीसरे दिन खेले गए चार मैच
क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं 38 टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के तीसरे दिन शुक्रवार को चार मैच खेले गए। सभी मैच नॉकआउट नियम से खेले जा रहे हैं। हारने वाली टीम स्पर्धा से बाहर हो रही है। रोहड़ू जोन में आयोजित हो रही स्पर्धा में कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं। रोहड़ू जोन की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच एमसी रोहड़ू और जेएम बुठारा के मध्य खेला गया। जिसमें बुठारा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 रनों पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसी रोहड़ू की टीम ने एक विकेट खोकर आसानी से जीत प्राप्त की। मैच में एमसी रोहड़ू ने बुठारा को नौ विकेटों से पराजित किया। रोहड़ू के रजनीश रज्जा को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
स्पर्धा का दूसरा मैच शरोग और करासा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शरोग ने निर्धारित दस ओवरों में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करासा ने एक विकेट खोकर आसानी से जीत प्राप्त की। करासा ने नौ विकेटों से जीत प्राप्त की। मैच में करासा टीम के मोनू को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। स्पर्धा का तीसरा मैच भलूण व लोयरकोटी टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोयरकोटी ने निर्धारित दस ओवरों में 51 रन बनाए। भलून की टीम ने एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त किया। मैच में भलूण के विरेंद्र शैठी को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। स्पर्धा का चौथा मैच समोली व गावणा की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समोली ने निर्धारित दस ओवरों में 45 रन बनाए। गावणा की टीम ने एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गावणा ने नौ विकेटों से जीत प्राप्त की। मैच में गावणा टीम के सन्नी को मैन आफ दी मैच चुना गया। इसकी जानकारी आरएससीईए के प्रेस सचिव सुशील चौहान ने दी।