फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वर्षों से सिरे नहीं चढ़ पाई रामपुर बाईपास की मांग

वर्षों से सिरे नहीं चढ़ पाई रामपुर बाईपास की मांग

Thu, 02 Aug 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
फाइलों में सिमटा रामपुर बाईपास का निर्माण
विज्ञापन

नेशनल प्राधिकरण ने भेजा था मामला, नहीं मिल पाई मंजूरी
रामपुर में आफत बनती जा रही है ट्रैफिक की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। चार जिलों के मुख्य व्यापारिक केंद्र रामपुर में ट्रैफिक की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नेशनल हाईवे के किनारे पर ही वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इसके कारण यहां ट्रैफिक जाम की समस्या आए दिन पेश आती है। यहां पर बाईपास बनाने की घोषणाएं फाइलों में ही सिमट कर रह गई हैं।
रामपुर क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने को दशकों से बाईपास बनाने की मांग उठ रही है। चुनाव के समय में भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया जाता रहा है। आलम यह है कि क्षेत्र में बेहतर पार्किंग की सुविधा नहीं होने से नियमों को ताक पर रखकर नेशनल हाईवे पांच नोगली से लेकर खनेरी तक जगह-जगह वाहनों को पार्क किया जा रहा है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने वजीर बावड़ी से झाकड़ी तक बाईपास बनाने को लेकर सर्वे भी किया है, लेकिन केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने के कारण बाईपास का मामला जोर नहीं पकड़ पाया। लोगों के अनुसार करीब साढ़े 17 किलोमीटर बनने वाले इस बाईपास से जहां रामपुर में ट्रैफिक की समस्या कम होती, वहीं साथ लगते कुल्लू जिले की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को भी इसका लाभ मिलता। एनएच ने बाईपास बनाने का मामला वार्षिक योजना के तहत मंजूरी को भेजा था, लेकिन अभी तक बाईपास निर्माण को लेकर हरी झंडी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के अधिशाषी अभियंता पीसी नेगी ने बताया कि वजीर बावड़ी से झाकड़ी तक करीब साढ़े 17 किलोमीटर बाईपास निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने वार्षिक योजना के तहत मंजूरी के लिए भेजा है। केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने के कारण मामला लटका है। मंजूरी मिलते ही बाईपास का निर्माण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed