{"_id":"5a85b4bb4f1c1bb2208b9471","slug":"71518711995-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शाई में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, विजेता को 41000 इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शाई में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, विजेता को 41000 इनाम
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
रामपुर विकास खंड की रचोली पंचायत के गांव दर्शाई में वीरवार से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पंचायत प्रधान लाल चंद ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 30 टीमें भाग ले रही हैं।
युवक मंडल दर्शाई के अध्यक्ष राजेश ने बताया कि युवक मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता करवा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को 1100 रुपये पंजीकरण देना पड़ेगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41000 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 21000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। पंचायत प्रधान लाल चंद ने सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभा को निखरने के लिए एक मंच मिलता है। इस मौके पर युवक मंडल उपाध्यक्ष मनोज चौहान, सचिव राहुल ठाकुर, देविंद्र भंडारी, बंटी हुड्डन सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।