फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मां भीमाकाली मंदिर और रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा

मां भीमाकाली मंदिर और रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा

Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मां भीमाकाली मंदिर और रघुनाथ
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। शरद नवरात्रों के अष्टमी पर्व पर अखाड़ा परिसर स्थित रघुनाथ मंदिर रामपुर में भंडारे का आयोजन किया गया। एलआईसी के सौजन्य से आयोजित इस भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा। शहर के अलावा दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अष्टमी पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी भंडारे का आयोजन किया गया, जहां पर श्रद्धालुओं ने भंडारा चखा। एलआईसी प्रबंधक चतर सिंह ने बताया कि एलआईसी की ओर से हर वर्ष अष्टमी के अवसर पर रघुनाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जीवन कुमार, भूपिंद्र, हिमांशु, दिग्विजय, मनीष सेन और आशीष सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मां भीमाकाली मंदिर सराहन में अष्टमी के पर्व पर सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा खन्ना परिवार गमसोट के सौजन्य से माता के मंदिर में आयोजित किया गया। इस दौरान भंडारे से पूर्व श्रद्धालुओं को जलेबी और फल भी बांटे गए। माता के मंदिर में क्षेत्र के अलावा दूर-दूर से आए लोगों ने अष्टमी के पर्व पर भंडारे का प्रसाद चखा। वहीं इस अवसर पर ज्ञानचंद खन्ना, बृजमोहन खन्ना, कृष्ण मोहन, जगमोहन खन्ना, हरीओम खन्ना, शिवओम खन्ना, वर्धन खन्ना, मुस्कान खन्ना, मान्या खन्ना, संयम खन्ना, शिव खन्ना और मुदित खन्ना सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed