{"_id":"5a0c4b434f1c1bc9678bbcd6","slug":"61510755139-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका नेगी ने फिल्मी गानों से लोगों को किया मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका नेगी ने फिल्मी गानों से लोगों को किया मनोरंजन
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका, बबल के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
नोगली, निरमंड स्कूलों के छात्रों ने भी दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रियंका नेगी और पंजाबी गायक बबल रॉय ने जमकर धमाल मचाया। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ भी उठाया। बाहर से आए कलाकारों को देखने के लिए पंडाल में भी जन सैलाब उमड़ा था।
अंतिम संध्या की शुरूआत भी रोज की तरह स्कूली छात्रों के कार्यक्रम से हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली, अंबिका पब्लिक स्कूल निरमंड, लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल ब्रौ, प्राथमिक पाठशाला थाचवा, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामपुर, राज किड्स पब्लिक स्कूल रामपुर, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना, शिवालिक पब्लिक स्कूल चूहाबाग, प्राथमिक पाठशाला खोपड़ी और सेक्रेरियम पब्लिक स्कूल चाटी के छात्रों ने हिंदी, पहाड़ी, फिल्मी और पंजाबी गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद लोक कलाकार नरेश भारद्वाज, जय प्रकाश शर्मा, भूमिका हरनोट, चेत राम, अरुण जस्टा, विक्की कौंडल, रवि कांत और कुमार साहिल सहित दर्जनों कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। प्रियंका नेगी ने झूम झूम बाबा, मेरे आ वे जुगनी, मेरे रश्के, ओ मेरी जोहर जबी, आंख मिला के तूने मेरा आदि गीत गाए। उन्होंने पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बबल रॉय ने कजरा मोहब्बत वाला, तेरे नाम दे बोलियां, गल सुन भाभी तेरी बहन, गला गोरियां आदि पंजाबी गीतों पर लोगों को झूमाया। इस दौरान उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर, एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन, एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल, डीएसपी देव कुमार नेगी, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, त्रिलोक भलूनी, जसवीर ठाकुर, बृजेश गोयल आदि उपस्थित रहे।