{"_id":"5b9fd96b867a557f6a2a38b8","slug":"51537202539-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावानगर में कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावानगर में कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा की सफाई
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर में कृषि मंत्री ने छेड़ा सफाई अभियान
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में स्वच्छता जागरूकता और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भावानगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंत्री रामलाल मारकंडा ने सोमवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित सफाई की।
मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा पर आधारित शपथ भी दिलाई। मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि यह अभियान 15 सितंबर, 2018 से 2 अक्तूबर, 2018 तक खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, महिला और युवक मंडलों स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से इस जन जागरूकता अभियान को चलाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निचार शांति चौहान, जिला युवा खेल सेवा अधिकारी गंगा लाल नेगी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।