{"_id":"5b290b0c4f1c1ba96e8b8da8","slug":"51529416460-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आछा लागा बिंदिया रा ढाठू रे गाने में थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आछा लागा बिंदिया रा ढाठू रे गाने में थिरके दर्शक
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। स्थानीय स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय कोटखाई उत्सव का आगाज मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र बरागटा ने किया। कोटखाई उत्सव का आयोजन युवा काला एवं सांस्कृतिक क्लब की ओर से किया जा रहा है। उत्सव में आछा लागा बिंदिया रा ढाठू रे पर दर्शक खूब झूमे। समापन समारोह में बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे।
क्लब के अध्यक्ष गोपाल जबैईक ने विधायक सहित अन्य मेहमानों व कलाकारों का स्वागत किया। इसके बाद लोक कलाकार संतोष तांतरा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से तेरी शंगरी कुल्लू री देईया, मेरा देखने बिंदे सहित कई गानों पर खूब समा बांधा। लोक कलाकार सरेंद्र सुरी ने टुणकी, खिरादा लाया तड़का सहित कई अन्य गीत प्रस्तुत किए। रोशनी शर्मा ने कारगिला लगा लड़ाई, रुइयों रातड़ी काटे, रिमझिम पानी बरसा, यशवंत दमसेठ ने बादरे गाने से समा बांधा। पहले दिन करीब 55 लोक कलाकारों ने प्रस्तुत किए। मंच का संचालन शशी चौहान ने किया। इसके चलते विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विकास की अनदेखी की है। उनके कार्यकाल में केवल भाजपा के समय शुरू हुए कार्य के अधूरे उद्घाटन हुए है। नरेंद्र बरागटा ने कोटखाई उत्सव के उद्घाटन समारोह में संबोधित किया। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि जुब्बल कोटखाई के विकास की बुनियाद पहले साल रखी जाएगी। पांच सालों में सभी योजनाओं को पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के विधानसभा क्षेत्रों में इस विधानसभा में सीएम पहला दौरा कर रहे हैं। गुम्मा इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कदम तक नहीं रखा।
कोटखाई बाजार में आज ट्रैफिक बंद
कोटखाई उत्सव के चलते बुधवार को कोटखाई बाजार में वाहनाें की आवाजाही दिन भर बंद रहेगी। कोटखाई के लिए छोल से मुख्य सड़क होकर बस स्टैंड तक वाहन चलाए जाएंगे। कोटखाई में सीएम के दौरे को लेकर डीसी व एसपी शिमला ने लोगों को परेशानी न होने के निर्देश दिए हें।