फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने क्रिकेट प्रतियोगिता में मारी बाजी

मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने क्रिकेट प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sat, 13 Jan 2018 09:17 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
जागृति युवक मंडल झाकड़ी के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने डीसी इलेवन को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रामपुर कॉलेज के प्रो. अनिल वर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सबसे पहले क्लब की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया। क्लब के मीडिया प्रभारी चेश्वर प्रसाद ने कहा कि फाइनल मुकाबले में मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने पहले खेलते हुए डीसी इलेवन टीम के समक्ष निर्धारित दस ओवरों में 89 रन का लक्ष्य रखा। इसमें हर्ष कायथ ने 25 रन और मिकी कायथ, रोनू चौहान और सोनू चौहान ने बीस-बीस रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी डीसी इलेवन के बल्लेबाज सोनू चौहान और गोलू की घातक गेंदबाजी के आगे कुछ खास करिश्मा न कर सके और 28 रनों से हार गए। प्रतियोगिता में गोलू को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच सोनू चुने। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 21 हजार और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कौशल, दलीप चंद, चतेशवर प्रसाद, भूपेश, देव राज, सुरेंद्र, विक्की, राजू, कमल और दीपक राणा सहित कई अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed