{"_id":"5a3bd5b94f1c1bc45b8bd649","slug":"51513870777-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-305 दस हफ्तों से बंद, पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-305 दस हफ्तों से बंद, पर्यटक परेशान
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
पिछले दस दिनों से बंद एनएच -305 अभी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। जलोड़ीजोत से बंजार के बीच एनएच प्राधिकरण ने बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए एक भी साइन बोर्ड नहीं लगाया है। इससे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आलम यह हो गया है कि जानकारी के अभाव में बाहरी लोगों के यहां बर्फ के बीच वाहन फंस जाते हैं और उन्हें परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है । बीते दो दिन पूर्व जलोड़ीजोत से आगे राजस्थान से आए लोग जानकारी के अभाव में बर्फ के बीच तो अपनी गाड़ी ले गए, लेकिन आगे अधिक बर्फ होने के चलते गाड़ी नहीं निकाल सके और रात भर जलोड़ीजोत की ठंड में फंसे रहे। राजस्थान के राहुल ने 1077 से सहायता मांगी तो पुलिस ने मौके पर जाकर बाहरी लोगों को सहायता प्रदान कर सही सलामत बाहर निकाल दिया। नेशनल प्राधिकरण से उन्होंने मांग उठाई है कि बाहर से आने वाले लोगों को साइन बोर्ड लगाकर जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। वहीं, सड़क बंद होने से आउटर सिराज की 58 पंचायतों को वाया मंडी होकर अपने जिला मुख्यालय कुल्लू को सफर करना पड़ रहा है। इसके बारे में एसडीओ बंजार अनिल राणा का कहना है की सड़क बहाली का कार्य जारी है। जल्द सड़क बहाल कर दी जाएगी, जबकि वाहनों की आवाजाही न हो इसके लिए उन्होंने प्रशासन को सूचित किया है।