फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बुजुर्ग और महिलाएं लोकतंत्र को मजबूत बनाने आए आगे

बुजुर्ग और महिलाएं लोकतंत्र को मजबूत बनाने आए आगे

Thu, 09 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में वीरवार को मतदान के दिन बुजुर्गों और महिलाओं में भी खूब जोश दिखा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वे पूरे उत्साह के साथ आगे आए और मताधिकार का प्रयोग किया। किन्नौर, रामपुर और आनी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं और बुजुर्ग वोटरों ने वोट देकर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्यूरी पोलिंग बूथ नंबर 128 में त्यावल गांव के 105 वर्षीय बुजुर्ग चूड़ा दत्त ने मतदान किया। उनके साथ उनकी 94 वर्षीय धर्मपत्नी लीला देवी ने भी मताधिाकर का प्रयोग किया। इसी बूथ में कोछड़ी गांव से 89 वर्ष की शेफी देवी ने और ज्यूरी के ही 129 नंबर पोलिंग बूथ में 90 वर्षीय हीरामणि ने वोट डाला।
विज्ञापन

रामपुर के गर्ल्स स्कूल में 76 वर्षीय पुष्पा, आनी के थाचवा पोलिंग बूथ में 77 वर्षीय नेसू राम ने भी मतदान किया। रचोली में बुजुर्ग दास देवी और प्रोजू देवी ने वोट डालकर दूसरे मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। किन्नौर जिले के कल्पा पोलिंग बूथ में दर्जनों महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची। मतदान को लेकर उनमें खासी खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed