फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   50 employees from Rampur stage protest in Shimla

Rampur Bushahar News: 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल रहे

Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
. शिमला में रोष प्रदर्शन में रामपुर के 50 कर्मचारी गरजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लंबित मांगों को लेकर 108 और 102 कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। वीरवार रात से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। शुक्रवार को रामपुर क्षेत्र के 50 कर्मचारियों ने शिमला में हड़ताल में भाग लेकर रोष जताया। शनिवार रात 8:00 बजे तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के बाहर 108 और 102 एंबुलेंस खड़ी नजर आईं। हड़ताल होने से मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि मांगों को लेकर शिमला में हड़ताल की जा रही है। शनिवार शाम तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदेश लागू करने, वेतन वृद्धि प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बढ़ाने, कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति, न्यूनतम वेतन और ईपीएफ घोटाला बंद करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी 14 से 15 साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 12 से 18 घंटे प्रतिदिन काम करने के बाद कोई ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार श्रम कानून लागू नहीं कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार जल्द मांगों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed