फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रांगरंग वैली में खुन्नू लोसर पर्व शुरू

रांगरंग वैली में खुन्नू लोसर पर्व शुरू

Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
हांगरंग वैली में खुन्नू लोसर पर्व का धूमधाम से आगाज
विज्ञापन

तीन दिन तक वैली में चलता है नए साल मनाने का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की हांगरंग वैली में शनिवार को खुन्नू लोसर पर्व का विधिवत आगाज किया गया। यह लोसर पर्व भगवान बुद्ध के अनुयायियों की ओर से नए साल के शुरू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
खुन्नू लोसर पर्व हांगरंग वैली के गांव सुमरा, शलखर, नाको, चांगो, लियो, हांगो, चुलिंग, पूह, नमज्ञा, टाशीगंग में तीन दिन तक नए साल के आगमन के तौर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पहली रात को हांगरंग वैली के लोग इसे थाप कहते हैं। सारा दिन घर और आंगन को साफसुथरा कर सजा दिया जाता है। घर के चारों तरफ लंबे-लंबे कपड़ों में मंत्रों की ओर से गठित दारछोद भी लगाया जाता है। पहली रात्रि को पकवान बनाकर अपने घर पर छोसतेन में दीप जलाकर पाठ-पूजा करते हैं। यंगकर गांव के बुटिक मालिंग के अनुसार पहले तो आटे का दीया बनाया जाता था, मगर अब आधुनिकता के दौर में आकर बाजार से मिट्टी के दिए खरीदकर ही जलाए जाते हैं। घर के सभी कमरों में दिए जलाए जाते हैं।
विज्ञापन

पर्व के दूसरे दिन सुबह उठते ही मुंह मीठा किया जाता है। रसगुल्ले और मीठे दूध का सेवन सबसे शुभ माना जाता है। इसके बाद बुजुर्ग और बच्चे सजधज कर एक दूसरे रिश्तेदारों के घर जाकर नए साल की शुभकामनाएं और बधाई देने के साथ-साथ हाथों में फूल मालाएं लेकर एक-दूसरे को पहनाते हैं। पुरूष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेश भूषा में सजधज कर छाक यानि मेले के स्थान पर एकत्रित होते हैं और यहां नाच गाने का खूब दौर चलता है। वहीं छोटे बच्चे सबके घर जाकर सतू मांगते हैं और इसे बेचकर शाम को इस राशि से दावत करते हैं। अविवाहित लड़के-लड़कियां ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते सबके घर द्वार पर जाते हैं और इन लोगों का हर्ष से सत्कार किया जाता है। पर्व के आखिर में सारे ग्रामीण ठोआंग पर जाकर खाना पीना और नाच गाना करते हैं। तीन दिन तक नए साल का आगमन खुन्नू लोसर से सारे गांव का माहौल खुशी से झूम उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed