{"_id":"5b1a7a854f1c1bf36e8b6e4d","slug":"41528461957-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का 32वां स्थापना दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में शुक्रवार को मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेम शर्मा ने की है। हिमाचल शिक्षक महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह राणा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
हिमाचल शिक्षक महासंघ ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल हो और ग्रेड पे की विसंगतियों को जल्द दूर करें। नारकंडा स्कूल के प्रधानाचार्य किशन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रो. यशवंत सिंह राणा, डॉ. प्रेम शर्मा और प्रधानाचार्य किशन शर्मा ने छात्र हित शिक्षा हित, शिक्षक हित और राष्ट्र हित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। स्थापना दिवस और राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राज्य बाल संरक्षण अधिनियम जागरूकता अभियान का आगाज किया। इसके अंतर्गत प्रदेश, जिला और खंड स्तर पर बाल संरक्षण अधिनियम को सशक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में 28 सूत्री मांग पत्र पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महासंघ के महासचिव लायक राम शर्मा, उप प्रधान सदानंद शर्मा, आमोज, सचिन, विनोद नानटा, संयुक्त सचिव नरोत्तम शर्मा, प्रचार सचिव प्रेम, महेंद्र चौहान, जिला शिमला के प्रधान सुरेश ठाकुर, बिलासपुर के प्रधान सुनील दत्त शर्मा, रमेश सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।