फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ांग्रेस और भाजपा सरकार बस सेवाए बहाल करने में नाकाम

ांग्रेस और भाजपा सरकार बस सेवाए बहाल करने में नाकाम

Sun, 29 Apr 2018 06:52 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
यांगपा-चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा बंद
विज्ञापन

रिकांगपिओ से यांगपा भी नहीं चल रही बस
सैकड़ों की आबादी को हो रही है परेशानी
अमर अजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से यांगपा और चंडीगढ़ से यांगपा रूट पर चलने वाली निगम की दोनों बसों के करीब एक साल पहले बंद हो जाने से क्षेत्रवासियों समेत सरकार, परिवहन निगम और जिला प्रशासन के प्रति रोष है। इन रूटों पर बीते वर्ष 2017 में दो माह बस सेवा लोगों को मिलने के बाद बंद हो गई। लोगों का कहना है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जल्द बस सेवा बहाल करने का आश्वसन दिया था लेकिन आज तक बस सुविधा नहीं मिल पाई है। लोगों को भारी भरकम पैसा अदा कर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है।

यांगपा के पूर्व उपप्रधान देव सिंह नेगी ने कहा कि बीते वर्ष से ही यांगपा रूट पर बस सेवा न के बराबर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बने चार महीने होने जा रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार ने भी आज तक बस सेवा को बहाल नहीं किया है। करीब एक साल से निगम की दोनों बसों के रूटों पर न चलने से ग्राम पंचायत यांगपा के तहत आने वाले गांव यांगपा 1, यांगपा 2, मुसरंग और मरपुलिंग ग्राम पंचायत कटगांव के तहत गांव क्राबा, होए, सुरचों और ग्राम पंचायत काफनू के लोग प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व उपप्रधान यांगपा कर्मलाल नेगी क्षेत्र के अन्य यशपाल सिंह नेगी, दीपक नेगी, गोपीनंद नेगी, मोतीलाल नेगी, दौलत नेगी, लखनदीप नेगी, देवेंद्र नेगी, प्रवीण नेगी, सुनील नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम इन रूटों पर बसें नही चलाएगा तो मजबूरन ग्रामीण सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि यांगपा संपर्क मार्ग की स्थिति सही नहीं होने की वजह से बसें नहीं भेजी जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से अनापत्ति पत्र मिलने पर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed