फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वीरवार को भी सुन्नी होकर हुई निगम के वाहनों की आवाजाही

वीरवार को भी सुन्नी होकर हुई निगम के वाहनों की आवाजाही

Thu, 13 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी का दूसरा दिन, एनएच-5 यातायात के लिए बाधित
विज्ञापन

वीरवार को भी वाया सुन्नी होकर भेजी गईं निगम की बसें
बर्फबारी स्कीइंग के शौकीनों के लिए लाई खुशखबरी
रामपुर उपमंडल की ऊंची चोटियों में भी ताजा बर्फबारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन/रामपुर बुशहर। पर्यटन नगरी नारकंडा में बुधवार और वीरवार को रूक-रूक कर हिमपात होने से वीरवार को दूसरे दिन भी निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। निजी बसें और छोटे वाहन नारकंडा होकर जा रहे हैं। वीरवार को पर्यटन स्थल नारकंडा बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। हालांकि अभी तक पर्याप्त बर्फबारी रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। मौसम के बदले मिजाज से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। वीरवार को क्षेत्र के निचले इलाकों में बारिश हुई, वहीं नारकंडा में हल्का हिमपात हुआ।
रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बुधवार से बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है। क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बर्फबारी से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। उपमंडल के काशापाट, 15/20, श्राईकोटी, सुंगरी, बाहली और सराहन क्षेत्र की ऊंची चोटियों में वीरवार को रूक-रूक कर बर्फबारी होती रही। बुधवार के बाद एनएच-5 यातायात के लिए बाधित हो गया है। इस हिमपात से यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है। रामपुर और किन्नौर से बसों को वाया मशोबरा सुन्नी होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


स्कीइंग के शौकीनों के लिए भी हिमपात लाया खुशखबरी
नारकंडा में समय रहते हिमपात होने से स्कीइंग स्लोप धोमड़ी में भी इस बार जल्द ही स्कीइंग शुरू होने की आस जगी है। पर्यटन स्थल नारकंडा में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने वाली है। नारकंडा में इस सर्दी का यह पहला हिमपात है। मौसम के बदले मिजाज के बाद हुई बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र के बागवानों और किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। बीते कई माह से बारिश न होने से किसान-बागवान भी निराश थे। बारिश से बागवान भी गदगद हुए हैं। मौसम बरसने से बागवान इस साल अच्छी फसल होने की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम के न बरसने से सेब के पौधों में कैंकर रोग का भी खतरा पैदा हो रहा था। वही बगीचों में भी सूखे के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि नारकंडा में एनएच पांच के बाधित होने से शिमला और चंडीगढ़ की ओर बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी होने के कारण जहां तक संभव हो रहा है बसों की आवाजाही करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed