{"_id":"5be9a25abdec2269b44461d7","slug":"31542038106-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने लद्दाखी और पहाड़ी नाटी पेश कर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने लद्दाखी और पहाड़ी नाटी पेश कर बांधा समां
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक में कई कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत करते समा बांध दिया। शाम पांच बजे से स्कूली बच्चों के कार्यक्रम शुरू हुए। वहीं योग समिति गानवीं के योग शिक्षकों और शिष्यों ने योग की बारीकियों से मौजूद दर्शकों को अवगत कराया। उन्होंने योग की विभिन्न पद्धतियों से दर्शकों को योग के महत्व के बारे में बताया।
लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी, लद्दाखी, हरियाणवी और मराठी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। रंग बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के बाल कलाकारों के कार्यक्रम से हुई। इसके बाद संस्कार पब्लिक स्कूल डकोलढ़, प्राथमिक स्कूल चाटी, छात्रा स्कूल रामपुर, प्राथमिक स्कूल रामपुर, जेपी सिरमौर, बिट्टू छरोलटा, मुकेश सांगटा, रवि प्रभात, रंधीर सिंह, मोहन आजाद, काकू चौहान, महेश ठाकुर, सुरेंद्र सुरी, जेएम नेगी, ट्रिपलएच योग समिति गानवी, आनंद कुमार, जय प्रकाश शर्मा और रोशनी शर्मा ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।