{"_id":"5bc76a65bdec22694b42ac0a","slug":"31539795557-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरागटा ने कठासु में किया धापली संपर्क मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरागटा ने कठासु में किया धापली संपर्क मार्ग का निरीक्षण
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द बहाल होगा धापली संपर्क मार्ग
मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने लिया सड़क का जायजा
कहा-विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। हिमाचल सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बुधवार को कठासु पंचायत के अंतर्गत आने वाले धापली संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सड़क का डंगा गिर जाने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द उक्त सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल किए जाने के आदेश दिए हैं।
बरागटा ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शीघ्र ही सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। जिससे ठियोग-हाटकोटी सड़क में पेश आ रही दिक्कतों को शीघ्र से शीघ्र दूर किया जा सके। धापली संपर्क मार्ग पर काफी बड़ा डंगा गिर गया है। जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। इसलिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शीघ्र ही मार्ग को बहाल किया जाए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसई जितेंद्र धीमान, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, सहायक अभियंता मनोज भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता विक्रम सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।