{"_id":"5a688f3c4f1c1ba4268b6353","slug":"31516801852-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को दौरा टलने से लोगों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को दौरा टलने से लोगों में मायूसी
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री का रामपुर दौरा टलने से रामपुर और ठियोग भाजपा मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए फागू से लेकर रामपुर तक रास्ते में जगह जगह भाजपा नेताओं ने तोरण द्वार लगाने की व्यवस्था कर ली थी। बर्फबारी ने ऐसा रंग दिखाया कि मुख्यमंत्री का दौरा ही टल गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भी मायूसी है।
माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रामपुर के पहले दौरे से भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खूब उत्साहित थे। पार्टी के नेता रामपुर क्षेत्र की समस्याओं और विकासात्मक योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन तक सौंपने की तैयारी में थे। इसके लिए रामपुर सर्किट हाउस में बाकायदा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तक मंगा ली थी और मंच बनाया जाना शेष था। यही नहीं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके का जायजा ले लिया था और मुख्यमंत्री के दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा था। बर्फबारी के बाद नारकंडा रूट बंद होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय से दौरे में बदलाव जारी कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना रामपुर भाजपा मंडल के पास पहुंची तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझा गए।
सीएम के दीदार के लिए तरसती रही आंखें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे के दौरान जोरदार स्वागत के लिए मतियाना, नारकंडा और कुमारसैन में भाजपाइयों और जनता की ओर से किए सभी इंतजाम धाराशाही हो गए। क्षेत्र में हुए हिमपात के कारण मुख्यमंत्री को वाया बसंतपुर होकर आनी जाना पड़ा और क्षेत्रवासी की आंखें सीएम के दीदार के लिए तरसती रह गई। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर का ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र का पहला दौरा था। अंतिम समय में हिमपात के कारण एनएच-5 बाधित होने से क्षेत्र की जनता सीएम का स्वागत नहीं कर पाई। अब स्थानीय लोग यह उम्मीद लगा रहे हैं कि भविष्य में मुख्यमंत्री जल्द ठियोग-कुमारसैन का दौरा करेंगे।