फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मिड वाइफ के सहारे कांगल अस्पताल

मिड वाइफ के सहारे कांगल अस्पताल

Sat, 13 Jan 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
मिड वाइफ के सहारे कांगल अस्पताल
डॉक्टर - फोटो : amar ujala
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

उपमंडल कुमारसैन के कांगल अस्पताल में पिछले दस साल से डॉक्टर का पद खाली चल रहा है और फार्मासिस्ट भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में तैनात मिड वाइफ, चौकीदार और सफाई कर्मचारी पर क्षेत्र के लोगों की सेहत का जिम्मा सौंप रखा है।

इस अस्पताल से क्षेत्र की छह पंचायतों कांगल, कोटीघाट, जंजैहली, मोगडा, बनाहर समेत बाग की लगभग 8 हजार की आबादी लाभान्वित होती है। डॉक्टर न होने से यहां की जनता खासी परेशान है। लोगों को इलाज के लिए कुमारसैन और रामपुर जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का समय और धन की बर्बादी भी होती है। कांगल पंचायत के उप प्रधान विनोद नेगी ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण कांगल अस्पताल का सही मायने में कोई लाभ नहीं है। हमने पंचायत के माध्यम से कई बार सरकार और विभाग से अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की मांग की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग इतने लंबे समय से मात्र एक मिड वाइफ के सहारे अस्पताल चलाकर क्षेत्र के लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि कई वर्षों से खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है। कांगल प्रधान रोशनी देवी, जंजैहली प्रधान पिंकी ठाकुर, कोटीघाट प्रधान किरण ठाकुर, कांगल उप प्रधान विनोद नेगी, मोगडा प्रधान नंदलाल नेरटु, पूर्व प्रधान हितेश शर्मा, पूर्व प्रधान हेमंत वर्मा, व्यापार मंडल कांगल प्रधान खेमानंद, बीडीसी कांगल रूपलाल सहित स्थानीय जनता ने सरकार और विभाग से कांगल अस्पताल में डॉक्टर की जल्द तैनाती की मांग की है। लोगों का कहना है कि मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगी। बीएमओ वेद प्रकाश ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर रिक्त पदों के विषय में अवगत कराया गया है। विभागीय आदेश आने के बाद जल्द कांगल अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed