फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छह साल से उठाऊ पेयजल योजना अधूरी

छह साल से उठाऊ पेयजल योजना अधूरी

Mon, 08 Jan 2018 09:36 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
छह साल से उठाऊ पेयजल योजना अधूरी
शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
दलाश (कुल्लू)। निरमंड ब्लॉक के 59 गांवों के करीब चार हजार लोगों को प्रतिदिन सवा तीन लाख लीटर पेयजल की जरूरत रहती है। इसे देखते हुए 12 दिसंबर 2011 को तत्कालीन भाजपा सरकार के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कुर्पण खड्ड से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

शिलान्यास के छह साल बीत जाने के बाद भी अभी तक यह योजना पूरी नहीं हो पाई है। 4 करोड़ 71 लाख से बनने वाली इस योजना से लोट, शिल्ली, नित्थर, दुराह, धमोग, देहरा और पलेही पंचायतों के हजारों लोगाें को पेयजल सुविधा मिलनी है। स्थानीय जनता और जन प्रतिनिधियों ने कई बार सरकार से इस परियोजना को पूरी करने की मांग की। लेकिन लोगों की मांग पूरी न हो सकी। लोट शिल्ली पंचायत के बीडीसी सदस्य डॉ. इंद्र पाल का कहना है कि जो कार्य विभाग की ओर से अभी तक किया गया है, उसमें भी कई तरह की कमियां हैं। अगर प्रशासन ने कमियां पूरी कर जल्द ही इस परियोजना को पूरा नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त विधायक किशोरी लाल सागर से मांग की है कि पेयजल योजना का काम जल्द पूरा करवाएं।
विज्ञापन


अधिकारियों को दिए निर्देश : किशोरीलाल
आनी के विधायक किशोरीलाल सागर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ली गई है। विभाग को जल्द योजना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


दो साल में पूरा करना था लक्ष्य : अरविंद
एक्सईएन आईपीएच विभाग आनी अरविंद वर्मा का कहना है कि काम को पूरा करने का लक्ष्य लगभग दो वर्ष था। लेकिन बीच में बजट की कमी और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण काम में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द इस पेयजल योजना को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कमियां रह गई थीं योजना में : खूबराम
पूर्व विधायक खूबराम आनंद ने कहा कि पांच साल में तेजी से काम किया गया था। कुछ कमियां रह गई थीं, जिन्हें दूर करने के विभाग को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed