फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   250 girl students from three schools of Nirmand learned self defense skills.

मिशन निर्भया : निरमंड के तीन स्कूलों की 250 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Mon, 09 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
250 girl students from three schools of Nirmand learned self defense skills.
निरमंड में सुरक्षा को लेकर गुर सिखते छात्र और छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू) । निरमंड के शिक्षण संस्थानों में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत ब्राै के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंदल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कमल कांत राणा उर्फ राणा द वाइपर ने दिया। नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सीडीपीओ नित्थर मनोज कुमार ने रंदल स्कूल में शिरकत की। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पोक्सो एक्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी लड़की के साथ कोई भी घटना घटती है, तो वह अपने अध्यापक या नजदीकी थाने में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सुपरवाइजर के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं। बता दें कि कुल्लू की सेल्फ डिफेंस अकादमी की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। राणा ने बताया कि उन्होंने यह शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशोली से की। इसके तहत अभी निरमंड खंड की तीन स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड, कशोली, रंदल की 250 लड़कियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया। साथ ही सफल कार्यक्रम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रशिक्षक कमलकांत राणा का विद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद किया l राणा ने उपायुक्त कुल्लू, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार व सीडीपीओ नित्थर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed