फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में भी 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे

रामपुर में भी 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे

Fri, 02 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चौधरी अड्डे में होगी पटाखों की बिक्री
विज्ञापन

रामपुर में रात 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे
नियमों को ताक पर रखने वालों पर पुलिस की रहेगी नजर
न्यायालय के नियम तोड़ने वालों पर होगी उचित कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में रात 8 से 10 बजे तक लोग पटाखे जला पाएंगे। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करेगी। स्थानीय प्रशासन ने भी इस संबंध में पुलिस को बराबर नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
चार जिलों के व्यापारिक केंद्र रामपुर में दिवाली मनाने को लेकर ग्रामीणों बऔर व्यापारियों में काफी उत्साह रहता है। यहां देर रात तक पटाखे फोड़े जाते हैं। शहर में पटाखों के अंधाधुंध प्रयोग के चलते पर्यावरण भी खासा दूषित होता है। बहरहाल इस बार प्रशासन और पुलिस ने दिवाली के आयोजन को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस प्रशासन जल्द ही शहर में आगजनी से निपटने के लिए लगे फायर हाइड्रेंटों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

7 नवंबर को रामपुर क्षेत्र में भी रात 8 से 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति होगी। पटाखों की बिक्री पूर्व में छात्र स्कूल रामपुर में होती थी, उस स्थान में इस बार बदलाव किया गया है। इस वर्ष रामपुर के चौधरी अड्डा में पटाखों की खरीद फरोख्त होगी। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि दिवाली पर्व पर पटाखे जलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना की जाएगी। पटाखों की बिक्री के लिए चौधरी अड्डा स्थित लोनिवि के भवन पर दुकानें सजेंगी। नियम दरकिनार करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दिवाली में पटाखे जलाने के लिए समय सीमा तय की गई है। 10 बजे के बाद पटाखे जलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना और चौकी प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों को तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed