{"_id":"5bc7687bbdec22693c102c3e","slug":"21539795067-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन
दुर्गम इलाकों के छात्रों को लाभ देने के लिए खोले शिक्षण संस्थान
आदर्श शिक्षक बन करें शिक्षित समाज का निर्माण : वीरभद्र सिंह
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है। प्रदेश के दुर्गम इलाकों में शिक्षण संस्थान खोलकर कांग्रेस ने दूरदराज के इलाकों में शिक्षा से वंचित रहे छात्रों को लाभ पहुंचाया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने शिक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। प्रदेश की भाजपा सरकार केवल आलोचना करने तक सीमित है, जबकि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में रिक्त पद सरकार की संवेदनहीनता को दर्शा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में कही। वे यहां एनएसयूआई के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कॉलेज खुलने से दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्रों खासकर किशोरियों को काफी लाभ पहुंचा है। कांग्रेस राज में खुले रामपुर कॉलेज में छात्रों से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है, जो एक गौरव का विषय है। बावजूद इसके भाजपा कांग्रेस द्वारा खोले गए शिक्षण संस्थानों को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को भी नसीहत दी कि वे एक आदर्श शिक्षक बनें। एक अच्छा शिक्षक ही बेहतर समाज और बेहतर शिक्षा प्रदान कर आदर्श बनता है।
उन्होंने रामपुर कॉलेज में हाल ही में हुए पीटीए के गठन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पीटीए का गठन अनैतिक रूप से हुआ है। वीरभद्र सिंह ने छात्र छात्राओं को ‘एक देश, एक प्रदेश’ का नारा दिया और कहा कि देश को बांटने वाला कोई भी शख्स देश विरोधी है।