{"_id":"5b6db7f84f1c1ba33e8b6281","slug":"21533917176-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी शिक्षकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी शिक्षकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचों छात्र निलंबित, 13 को अभिभावकों के साथ पक्ष रखेंगे छात्र
कॉलेज प्राध्यापक से मारपीट मामले में चौथे दिन भी शिक्षकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
कॉलेज प्रशासन ने अभिभावकों को भेजे पत्र, सोमवार से शुरू होंगी कक्षाएं : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में प्राध्यापक के साथ मारपीट के विरोध में चौथे दिन भी शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में संलिप्त पांचों छात्रों को 11 अगस्त तक निलंबित किया है और 13 अगस्त को छात्रों को परिजनों के साथ पहुंचकर अपना पक्ष रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, कॉलेज का शिक्षक संघ छात्रों के निष्कासन की मांग को लेकर अड़ा हुआ है।
पीजी कॉलेज रामपुर में फिजिक्स प्रवक्ता के साथ मारपीट के आरोपियों को कॉलेज से निष्कासित करने की मांग को लेकर शिक्षक संघ संघर्षरत है। कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में संलिप्त पांचों छात्रों को 11 अगस्त तक निलंबित किया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में शामिल पांचों छात्रों के परिजनों को पत्र भेजकर सूचित किया है। 13 अगस्त को ये सभी छात्र अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंचेंगे और अपना पक्ष रख पाएंगे। हालांकि शुक्रवार को भी कुछ छात्रों के परिजन कॉलेज पहुंचे और उनके बच्चों पर दया की याचना करने लगे। गुस्साएशिक्षक संघ ने इन छात्रों को निष्कासित करने की मांग जोर शोर से उठाई है और इस बारे प्रदेश विवि के उपकुलपति को भी सूचित किया है।
कॉलेज प्राचार्य पीसी कश्यप ने बताया कि मारपीट के आरोपी छात्रों को 11 अगस्त तक निलंबित किया गया है। 13 को छात्रों को अभिभावकों के साथ कॉलेज आने बारे परिजनों को पत्र भेजे गए हैं। सोमवार से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।