{"_id":"5bf4358dbdec22174c7dff1f","slug":"201542731149-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कर में तेरह लोगों सहित कई पशुओं को पागल कुतें ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक्कर में तेरह लोगों सहित कई पशुओं को पागल कुतें ने किया जख्मी
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक्कर में कुत्ते ने 13 लोगों को काटा
घर के बाहर बंधे पालतू पशुओं पर किया हमला
रोहड़ू। टिक्कर उप तहसील के तीन गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कुत्ते ने तेरह लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक कुत्ता गंगानगर, शरौंथा गांव की ओर से टिक्कर की ओर आया। सबसे पहले उसने टांगरी नाले के पास स्कूल जाते शिक्षक सुभाष तेगटा पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। उसके बाद राकेश देस्टा और सूरज सहित तेरह लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान लोगों के घर के बाहर बंधे पालतू जानवरों को काट खाया। बचाव के लिए सामने आए लोगों को भी पागल कुत्ते ने जख्मी कर दिया।
स्थानीय निवासी विजय देष्टा, चंद्रप्रकाश रांटा, राजन चौहान, इंद्रजीत और पंकज देष्टा ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने से डर लग रहा है। कुत्ते के हमले में जख्मी लोगों का टिक्कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया गया है। घायल स्कूल के शिक्षक को शिमला रेफर किया गया है। लोगों की ओर से इसकी सूचना प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को दी जा चुकी है। इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। एसडीएम बीआर शर्मा के अनुसार टिक्कर के ग्रामीणों से इस संबंध में सूचना मिली थी। जल्द मामले में कार्रवाई होगी।