{"_id":"5bca0a85bdec22697a0f3592","slug":"201539967621-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम के चित्र के साथ चरित्र का भी करें अनुसरण : सेवक राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के चित्र के साथ चरित्र का भी करें अनुसरण : सेवक राम
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम के चित्र के साथ चरित्र
का करें अनुसरण: सेवक राम
आरएसएस के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में विजय दशमी पर्व पर आरएसएस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए सैकड़ों स्वयं सेवकों ने भाग लिया। आईपीएच के अधिशाषी अभियंता बीएस राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। संघ की रीति के अनुसार सब से पहले शस्त्र पूजन किया गया। अध्यक्ष ने स्वयं सेवकों को विजय दशमी की बधाई दी। बुराई पर अच्छाई की विजय के इस उत्सव से सीख लेने की सलाह दी।
रामपुर विभाग के विभाग कार्यवाह डॉ. सेवक राम ने संघ का विजय दशमी कार्यक्रम मनाने का मकसद बताया। उन्होंने बताया कि हमें राम तस्वीर की ही पूजा नहीं करनी चाहिए, बल्कि राम भगवान का चरित्र भी पूजना चाहिए। राम भगवान ने हमेशा सच्चाई का साथ देते हुए बुराई के खिलाफ शस्त्र उठाए थे। स्वयं सेवक संघ भी व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है, जो देश समाज के उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता आया है। आरएसएस अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए हमेशा तत्पर है। उसके बाद सैकड़ों स्वयं सेवकों ने डकोलड़ से इंद्रा मार्केट होकर बाजार होते हुए सत्य नारायण मंदिर तक साढ़े चार किलोमीटर तक पथ संचलन किया। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह चंद्रकांत, सह कार्यवाह जेआर रोष्टा, पीतांबर कायथ, राजेश कुमार, अनिल वर्मा, जीवन नेगी, राकेश शर्मा, रविकांत, अनुज, राजीव अग्रवाल, प्रताप नेगी, दयाल कायथ और रोशन चौधरी सहित कई अन्य मौजूद रहे।