फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ चौपाल का एक प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ चौपाल का एक प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
हर पंचायत में खुले आदर्श प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन

प्रदेश शिक्षक महासंघ चौपाल ने सरकार को भेजा मांगपत्र
पीजीटी के स्थान पर प्रवक्ता पद किया जाए बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ चौपाल ने सरकार से मांग की है कि जगह जगह प्राथमिक विद्यालय खोलने के बजाए प्रत्येक पंचायत में एक आदर्श प्राथमिक विद्यालय खोला जाए। उस विद्यालय में कम से कम पांच अध्यापक और एक मुख्याध्यापक की नियुक्ति की जाए। महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को खंड के अध्यक्ष केवल राम कांटा की अध्यक्षता में एसडीएम से मिला। इस दौरान 45 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा।
शिक्षक महासंघ चौपाल ने मांग रखी कि तीन वर्षों तक कोई अध्यापक 25 फीसदी से कम परिणाम देता तो उसे तीन साल की चेतावनी देने के बाद चौथे साल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्कूल में छात्रों के लिए वाहन की व्यवस्था की जाए। सभी शिक्षकों की एक जनवरी 2004 से पहले की पेंशन योजना बहाल की जाए। शिक्षकों के पद खाली होने की स्थिति से निपटने के लिए वरिष्ठ अध्यापकों के अनुभव का लाभ उठाने तथा शिक्षा सेवा में प्रवेश की आयु में हो रहे विलंब को देखते हुए अध्यापकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

मांग पत्र में कहा गया कि मूल्यांकन पद्धति शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए उत्तरदायी है। परीक्षा मूल्यांकन पद्धति पर पुनर्विचार कर आठवीं तक विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण न करने के निर्णय को वापस लेकर पांचवीं से लेकर आठवीं तक पुरानी शिक्षा पद्धति लागू की जाए। पीजीटी के स्थान पर प्रवक्ता पद बहाल किया जाए व जमा एक व जमा दो के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं को पढ़ाने की शर्त समाप्त करते हुए पीजीटी को पूर्व की भांति 24 लेक्चर का कार्यभार दिया जाए। महासंघ द्वारा सरकार से यह भी मांग की गई कि 7-7 -14 की अधिसूचना को निरस्त कर पहले वाली स्थिति बहाल की जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिला शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी संजीव दफराइक, चौपाल खंड मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशेष चंद शर्मा, प्रेम शर्मा और सुरेंद्र तंगड़ाइक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed