{"_id":"5a69e2974f1c1b514a8b5932","slug":"201516888727-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबाल में ज्यूरी, रस्साकशी में डोंकड़ू टीम विजेता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीबाल में ज्यूरी, रस्साकशी में डोंकड़ू टीम विजेता बनी
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में ओपन वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल में ज्यूरी, रस्साकशी में डोंकड़ू टीम विजेता बनी। समापन अवसर पर ठेकेदार छबी लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
वॉलीबाल के फाइनल मैच में सूर्य मेडिकल ज्यूरी की टीम ने साई इंटर प्राइजिज ज्यूरी की टीम को 3-1 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। पहले सेमीफाइनल में सूर्य मेडिकल ज्यूरी ने नरैण की टीम को 3-0 से और दूसरे सेमीफाइनल मैच में साई इंटर प्राइजिज ज्यूरी की टीम ने कड़े संघर्ष में शाह की टीम को 3-2 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। महिलाओं की रस्साकशी के मुकाबले भी आयोजित करवाए गए। इसमें डोंकड़ू की महिलाओं ने महिला मंडल कोटला की टीम को 2-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच महिला टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 20 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। एसबीआई की ज्यूरी शाखा के तरफ से भी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए राशि दी गई। इस दौरान मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी के प्रधान सुंदर खोजान, उप प्रधान विजय खन्ना, सचिव गजेंद्र छेत्री, कोषाध्यक्ष राजेंद्र थापा, प्रेस सचिव अविनाश सेवगी, जगदीश वर्मा, हरीश खन्ना, नारायण खन्ना, दीपक लष्टि, अनिल महाजन, सुनील गुप्ता, धर्म सेन मेहता, सुरेंद्र भलूनी, राजेंद्र खन्ना, सन्नी नेगी, नरेश कायथ, सोनू वर्मा, बिट्टू वर्मा, उम्मीद वर्मा, राहुल नेगी, साहिल वर्मा, मनोज टोलटा आदि मौजूद रह।