फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रक्षम में एक सैलानी की अचानक तबीयत बिगडने से मौत

रक्षम में एक सैलानी की अचानक तबीयत बिगडने से मौत

Wed, 24 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रक्षम में सैलानी की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन

कोलकाता से किन्नौर घूमने आया था अर्नव बैनर्जी
पुलिस ने किया मामला दर्ज, तफ्तीश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल रक्षम में एक सैलानी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता से एक दल घूमने के लिए रक्षम पहुंचा था। सैलानी अर्नव बैनर्जी (63), 5 ए निरोधे बिहारी, मलिक रोड बेदानकली कोलकाता सीडब्यूबी सेवन 00006 की रात को तबीयत बिगड़ी और वे बाथरूम में गिर पड़े, अन्य सैलानियों और होटल मालिक ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार और आरक्षी कपिल की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसकी छोटी बहन अनोमिती और सैलानियों के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता के अनुसार प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि उनको काफी लंबे समय से सांस की समस्या थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत पर स्थिति साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed