{"_id":"5bca0988bdec2269a2077ba2","slug":"191539967368-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 अक्तूबर को सांसदों के घर होगा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 अक्तूबर को सांसदों के घर होगा उपवास
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 अक्तूबर को सांसदों के घर करेंगे उपवास
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने रुपरेखा की तैयार
कमल को सौंपी एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारी महासंघ 28 अक्तूबर को सांसदों के घर उपवास करेंगे। इसी संदर्भ में कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को संघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में संपन्न हुई।
इस अवसर पर कुशाल शर्मा ने कहा कि महासंघ के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश के सभी चार सांसदों के घर पर एक दिन का उपवास रखा जाएगा, जिसमें संघ के हजारों कर्मचारी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इसके बारे में प्रदेश के चारों सांसदों को उपवास में सम्मलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिए जा चुके हैं, जिसमें सांसदों ने भी अपनी सहमति दी है। इसके माध्यम से सभी कर्मचारियों द्वारा नई पेंशन नीति का विरोध करने का संदेश देने की कोशिश की गई।
बैठक में एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कमल शर्मा को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अशोक मेहता को महासचिव, दीपक शर्मा को उपाध्यक्ष, तोता राम, रमेश, प्रताप, धर्मपाल, चमन लाल, धनसुख, आदर्श, अनंत, कुशाल, सोहन लाल, विशाल, मेलाराम, उमेश, पवन, कृष्ण, राजेंद्र, अमृत और दयानंद को सदस्य चुना गया। चुने हुए प्रतिनिधियों को संगठन में शीघ्र ही जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। यह चुनाव प्रभारी दीपक ठाकुर व पर्यवेक्षक विशाल मणि की देखरेख में संपन्न हुए।
विज्ञापन
रेखा देवी को मिली रामपुर महिला विंग की कमान
रामपुर बुशहर। संघ की बैठक के दौरान रामपुर जोन की महिला विंग का भी गठन किया गया, जिसमें रेखा देवी को अध्यक्ष, श्यामा द्रैक को महासचिव, टिला देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जमना देवी को उपप्रधान नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार जल्द पूरा किया जाएगा। इस बैठक के दौरान संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।