फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नित्थर के कोयल गांव में पेयजल संकट की समस्या बढ़ी

नित्थर के कोयल गांव में पेयजल संकट की समस्या बढ़ी

Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
नित्थर के कोयल गांव में पेयजल संकट
विज्ञापन

बरसात में कूहल का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
आईपीएच की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आईपीएच उपमंडल नित्थर की गड़ेज पंचायत के कोयल गांव के ग्रामीण इन दिनों पेयजल किल्लत की समस्या झेल रहे हैं। गर्मी के दिनों में जो पेयजल स्रोत सूख चुके थे, उनमें भी अब पानी की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके बीते 11 दिनों से कोयल गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। ग्रामीण मजबूरन कूहल का मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जल जनित रोग फैलने की चिंता सता रही है। लोगों ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है।
कोयल गांव के ग्रामीण तारा सिंह कायथ, प्रदीप कुमार, जोगिंद्र कुमार, रूप कायथ, संजीव और वेद प्रकाश आदि ग्रामीणों का कहना है कि कोयल गांव और आसपास के क्षेत्रों की करीब चार सौ आबादी को 11 दिन से पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। लोगों में रोष है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लाखों की लागत से कोयल गांव के लिए बनी पेयजल योजना का हांफना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में आईपीएच विभाग नित्थर के एसडीओ केडी विमल के अनुसार भारी बरसात के कारण कुर्पण खड्ड में पेयजल लाइनें बह गई हैं, जिस कारण यह समस्या पेश आई है। अब लाइनों को जोड़ दिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed