फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फिरौती मांगने वाले को आठ माह कैद

फिरौती मांगने वाले को आठ माह कैद

Fri, 20 Apr 2018 07:47 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
फिरौती मांगने वाले को आठ माह कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामपुर रमनीक शर्मा की अदालत ने धमकी भरे पत्र लिखने और दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले दोषी लील बहादुर गांव बनफिकोत, तहसील और पुलिस स्टेशन मुसीकोट, जिला रूक्कम, नेपाल को आठ माह कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपी को पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

उल्लेखनीय है कि नेपाली मूल के लील बहादुर ने रामपुर के जानेमाने व्यवसायी से दो बार फिरौती की मांग को लेकर लाल सियाही से पत्र भेजे थे। इसमें दो करोड़ रुपये की मांग की थी। व्यवसायी सुनील कुमार ने चार जनवरी को पुलिस थाना रामपुर में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि 8 दिसंबर और 27 दिसंबर 2017 को दो बार उनके आवास डकोलढ़ में मुख्य गेट के साथ फिरौती की मांग वाले पत्र रखे थे। लाल स्याही से लिखे पत्र में 30 दिसंबर की रात करीब दस बजे रामपुर पाटबंगला के पास गौरा मार्ग पर दो-दो हजार रुपये के दो करोड़ की राशि लेेकर आने को कहा गया था। इसके बाद गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस ने छह जनवरी की रात को फिरौती मांगने वाले को दबोच दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 506, 511 के तहत मामला दर्ज किया। न्यायाधीश ने शुक्रवार को लील बहादुर को आठ माह के साधारण कारावास और पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 15 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत ने दोषी को भादंसं की धारा 506 के तहत तीन माह के साधारण कारावास की सजा भी सुनाई है। सरकार की ओर से इस मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी शबनम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed