फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ग्रामीणों के ‌‌लिए सेब का बगीचा लगाएगी परियोजना

ग्रामीणों के लिए सेब का बगीचा लगाएगी परियोजना

Tue, 30 Jan 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के लिए सेब का बगीचा लगाएगी परियोजना
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के आदर्श गांव ब्रुआ के ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए 1300 मेगावाट हिमाचल बास्पा विद्युत परियोजना की ओर से एक अनूठी पहल की गई है। गांव के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद कंपनी प्रबंधन बागवानी विभाग की मदद से करीब आठ बीघा भूमि पर सेब के पौधे लगा रहा है। इन पौधों से होने वाली आमदन का लाभ परियोजना प्रभावित गांव के लोगों को दिया जाएगा। ब्रुआ के ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन

परियोजना प्रभावित ब्रुआ गांव में खाली पड़ी आठ बीघा भूमि पर सेब के करीब 500 पौधे लगाए जाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत नकदी फसल सेब की अरली वैरायटी के उत्तम किस्म के पौधे कंपनी की ओर से बागवानी विभाग के सौजन्य से लगाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत ब्रुआ की ओर से आठ बीघा जमीन उपलब्ध करवाई गई है, जिस पर हिमाचल बास्पा पावर कंपनी लिमिटेड छौलतू और बागवानी विभाग किन्नौर के संयुक्त तत्वाधान में सेब के 500 पौधे लगाने की मुहिम छेड़ी जा रही है। ब्रुआ पंचायत के चुनंग में इन दिनों काम जोरों पर चला हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की आर्थिकी होगी मजबूत
पंचायत प्रधान ब्रुआ भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की आठ बीघा भूमि पर कंपनी प्रबंधन और बागवानी विभाग सेब के पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण धीरज नेगी, राजमन नेगी, धनराज नेगी, पंकज नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना की ओर से एक अच्छा कदम उठाया गया है। सेब की आमदन शुरू होने से ग्रामीणों की आर्थिकी काफी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान की भरपाई की कोशिश : संजय
हिमाचल बास्पा पावर कंपनी लिमिटेड के सीएसआर प्रमुख संजय लौ ने कहा कि परियोजना प्रबंधन प्रभावित पंचायत के लोगों को सामूहिक रूप से लाभ पहुंचाने और उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। परियोजना की कोशिश प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई करना है। इसके लिए खाली जगह पर सेब के पौधे लगाकर पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed