{"_id":"5a69c6734f1c1b9f268b6597","slug":"191516881523-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश/आनी(कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी और निरमंड क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये की सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में 48वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौ रान मुख्यमंत्री जयराम ने आनी के 50 बिस्तर वाले अस्पताल को 100 बेड करने की घोषणा की है। इससे आनी उपमंडल के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
दशकों पुरानी सराहन-बठाड़ मार्ग को भी जल्द बनाने के की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क का निर्माण नाबार्ड के तहत तुरंत शुरू किया जाएगा। सड़क के बनने से निरमंड खंड की 26 पंचायतें जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधी जुड़ेंगी। सड़क के निर्माण से निरमंड खंड के हजारों लोगों को वाया आनी जलोड़ीजोत होकर कुल्लू नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने नित्थर में अस्थायी रूप से चल रही पुलिस चौकी को स्थायी तौर पर चलाने घोषणा की। सीएम जयराम ने आनी में जल्द एचआरटीसी का सब डिपो और स्टेडियम के लिए 80 लाख रुपये देने का भी एलान किया। लूहरी में बस अड्डा बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये देने की भी बात कही। उन्होंने आनी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में छह और कमरे बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पनेऊग विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख और शुश से पनेऊ सड़क को चौड़ा करने के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इन घोषणाओं से समूचे उपमंडल के लोगों में खुशी है।