{"_id":"5a58af354f1c1be4408b46b2","slug":"191515761461-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मजाक
Updated Fri, 12 Jan 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिए पर स्टाफ नहीं होने से कई स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं। ननखड़ी खंड की करांगला पंचायत के बेवठ में उप स्वास्थ्य केंद्र में दो वर्षों से ताला लटका हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ग्रामीणों के साथ मजाक हो रहा है।
बेवठ में ग्रामीणों को उपचार की सुविधा नहीं मिल रही। यहां पर लोगों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए देलठ या फिर 30-35 किलोमीटर दूर ननखड़ी जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र से करांगला, कुंठ, कलमोग और भगेटली गांव के करीब 1200 ग्रामीणों को सुविधा मिलती है। उक्त स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद बीते दो वर्ष से रिक्त पड़ा है। पंचायत प्रधान करांगला मोहन लाल, रणवीर मेहता, संजीव, ध्यान सिंह, विनोद, धर्मपाल, त्रिलोक, राजीव चौहान, भूपेंद्र आदि ने कहा कि दो साल से ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार की सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द उक्त स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती करने की मांग की है।