{"_id":"5bf97d4abdec22416a474bf6","slug":"181543077194-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के तीन मंडलों में 15 विस्तारक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के तीन मंडलों में 15 विस्तारक तैनात
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर के तीन मंडलों
में 15 विस्तारक तैनात
28 को मंडी के पड्डल मैदान में होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन 28 नवंबर को मंडी जिले के पड्डल मैदान में होगा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश के विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों से आए पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करेंगे। इस सम्मेलन में किन्नौर जिले के पन्ना प्रमुख भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला किन्नौर से पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए तीनों मंडलों में 15 विस्तारकों की तैनाती की गई है। ये विस्तारक जिले के हर गांव में प्रत्येक बूथ में जाकर सभी पन्ना प्रमुखों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपेंगे। जिला महामंत्री नरेंद्र नेगी ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन 28 नवंबर को पड्डल मैदान मंडी में होना है। इस सम्मेलन में जिला किन्नौर से सभी पन्ना प्रमुख और पदाधिकारी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में जिले के दो हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री महेश्वर सिंह नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष कुंदन और निचार मंडल अध्यक्ष दीवान नेगी मौजूद रहे।