फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर बना ओवरआल विजेता

रामपुर बना ओवरआल विजेता

Fri, 22 Jun 2018 07:57 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बना ओवरआल विजेता
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। मझेवटी स्कूल में आयोजित रामपुर खंड की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया हैं। इसमें कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर नवाजा। प्रतियोगिता में रामपुर ब्लॉक के 28 स्कूलों की 445 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के मार्चपास्ट में मझेवटी स्कूल प्रथम रहा। वॉलीबाल में एसपीएस सराहन ने प्रथम, धारगौरा ने द्वितीय स्थान पाया। कबड्डी में रामपुर प्रथम और नोगली द्वितीय रहा। खो-खो में दोफदा प्रथम, एसपीएस सराहन द्वितीय, बैडमिंटन में रामपुर प्रथम, क्याओ द्वितीय, भारतोलन में किन्नू प्रथम, एकल गान में रामपुर प्रथम, तकलेच द्वितीय रहा। लोक नृत्य में मझेवटी प्रथम, तकलेच द्वितीय रहा। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर ने प्रथम और शिंगला ने द्वितीय, एकल नाटिका में नोगली प्रथम, रामपुर द्वितीय, सामूहिक गान में रामपुर प्रथम, शिंगला स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि स्कूल स्तर के खिलाड़ी आगे चलकर खेल जगत में नाम रोशन कर सके। इस दौरान एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा, पीसी द्रैक, शशि भूषण श्याम, नरेश चौहान, केवल राम बुशैहरी, बृजलाल, नीना शर्मा, रामदासी, श्याम लाल, विजय गुप्ता, लाल चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed