{"_id":"5b290b024f1c1bb0318b7a41","slug":"181529416450-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कॉलेज में अपने स्तर पर देगा प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कॉलेज में अपने स्तर पर देगा प्रवेश
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
प्रदेश सरकार ने रूसा सिस्टम को समाप्त कर वार्षिक प्रणाली लागू कर दी है। लेकिन प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पहुंच रहे विद्यार्थी के लिए दिशा-निर्देश स्पष्ट नहीं है। ऐसे में उनको कॉलेज के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रथम वर्ष के दाखिले को लेकर अभी तक शिक्षा विभाग ने कोई गाइड लाइन नहीं भेजी है। दूसरी ओर जिन पुराने छात्रों ने सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षा दी है, उनको अभी एक ओर सेमेस्टर की परीक्षा देनी होगी। छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रबंधन बुधवार से अपने स्तर पर दाखिला देगा।
पीजी कॉलेज रामपुर में नए छात्रों को दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रवेश नहीं मिल सका। उनको प्रोस्पेक्टस तक उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे। बताया जा रहा है कि जब तक शिक्षा विभाग से नए सत्र के लिए दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश नहीं आते तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। जून माह कुछ समय बाद खत्म होने वाला है। एसएफआई के रोहित नेगी और राहुल ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्रों को नए सत्र में प्रवेश नहीं मिल रहा। इसके लिए शिक्षा विभाग भी काफी हद तक दोषी है।
संपर्क करने पर भी दिशा-निर्देश नहीं : पीसी
कॉलेज प्राचार्य पीसी कश्यप ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक उन्हें कोई गाइड लाइन जारी नहीं हो पाई है। शिक्षा निदेशक को फोन पर संपर्क करने के बाद भी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिल पाए हैं।