{"_id":"5a704c1e4f1c1b86268b733e","slug":"181517308958-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से खनेरी को दौड़ेगी इलेक्ट्रिक टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से खनेरी को दौड़ेगी इलेक्ट्रिक टैक्सियां
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम जल्द ही रामपुर शहर के लोगों के लिए राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा शुरू करेगा। इसके तहत रामपुर के पुराने बस अड्डे से खनेरी के लिए एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक टैक्सियां दौड़ेंगी। टैक्सी सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। रामपुर स्थित परिवहन निगम के डिपो में दो इलेक्ट्रिक टैक्सियां पहुंच चुकी हैं और जल्द इनकी सेवाएं शुरू होंगी।
रामपुर से चूहाबाग और खनेरी जाने वाले लोगों को टैक्सी सेवा का लाभ मिलेगा। टैक्सी में 90 किलोमीटर तक चलने का बैटरी बैकअप होगा। एक टैक्सी में सात यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें रामपुर से खनेरी जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये किराया देना होगा। हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन ने इन टैक्सियों का क्षेत्र में ट्रायल भी कर लिया है। ट्रायल के दौरान ये टैक्सियां कसौटी पर खरी उतरी है। करीब दस लाख रुपये की लागत से बनी टैक्सियों को चार्ज करने के लिए परिवहन निगम की कार्यशाला में विशेष चार्जर भी स्थापित किया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद टैक्सी 90 किलोमीटर का सफर तय कर पाएगी।
परमिट जारी होने के बाद मिलेगी टैक्सी
रामपुर परिवहन निगम के डिपो में पहुंची टैक्सियां परमिट न होने के कारण चलना शुरू नहीं हो पाई है। निगम प्रबंधन के शिमला कार्यालय से परमिट जारी होने के बाद ही यह टैक्सी सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी सुविधा : जगरनाथ
पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम जगरनाथ ने बताया कि रामपुर के लोगों को जल्द इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा का लाभ मिलेगा। एक टैक्सी में सात यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। रामपुर से खनेरी जाने वाले लोगों को इसकी सेवा मिलेगी।