{"_id":"5a549da94f1c1b0e788b7769","slug":"181515494825-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टीधार और शरण में चला वन विभाग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टीधार और शरण में चला वन विभाग का डंडा
Updated Tue, 09 Jan 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब के सैकड़ों पेड़ों पर चलाई आरी
कोर्ट के आदेश पर विभाग ने बाहली रेंज में दस बीघा से कब्जे छुटाए
बाल्टीधार में सेब के 125, शरण में 111 पेड़ काटे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद वन भूमि से कब्जे हटाने की मुहिम ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए वन विभाग अवैध कब्जों को हटाने में जुट गया है। इसके तहत मंगलवार को वन विभाग ने बाहली रेंज से सेब के सैकड़ों पौधों पर आरी चलाई। हालांकि वन विभाग पांच बीघा से अधिक भूमि से कब्जे हटा रहा है।
न्यायालय के आदेशों के बाद वन विभाग ने अवैध कब्जों को प्रमुखता से हटाना शुरू कर दिया है। आरओ जयचंद की अगुवाई में मंगलवार को वन, राजस्व विभाग और पुलिस के संयुक्त दल ने बाहली रेंज से अवैध कब्जे हटाए। विभाग ने बाल्टीधार में सेब के 125 और शरण में 111 पेड़-पौधों को काट डाला। बाहली रेंज में पांच बीघा से अधिक के करीब छह मामले हैं, जिनमें से विभाग ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि से कब्जे हटाए हैं। हालांकि दो मामलों पर राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पांच बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा करने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई चलती रहेगी। विभाग ने मामलों में कार्रवाई करते हुए बाल्टी धार की रोशनी देवी से पांच बीघा दस बिस्वा और शरण के कुंभदास से चार बीघा वन भूमि खाली करवाई। विभाग ने कार्रवाई कर 236 पौधों पर आरी चलाई। वन विभाग के रेंज ऑफिसर जयचंद, रणवीर राणा, गोपाल सिंह, सुखदेव, राकेश कुमार, राज कुमार, सतीश कुमार, लाल राम, सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार और जय प्रकाश की टीम ने करीब नौ बीघा वन भूमि से कब्जे हटाए। उधर, डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने कहा कि विभाग ने वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम तेज कर दी है। पांच बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी यह कार्रवाई चलती रहेगी। बाहली रेंज में करीब दस बीघा वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए हैं।