फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   धूमधाम के साथ नए साल का आगाज

धूमधाम के साथ नए साल का आगाज

Thu, 14 Dec 2017 06:49 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम के साथ नए साल का आगाज
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध लोक संस्कृति में बौद्ध धर्म के हिसाब से मनाए जाने वाले लोसर मेले की अपनी ही एक अलग पहचान है। बौद्ध कैलेंडर के हिसाब से हर वर्ष दिसंबर और जनवरी माह में पूह खंड की 24 पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर एक अलग अंदाज में लोसर मेला मनाया जाता है। मेले को मनाने का मूल उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ाना होता है। सब मिलकर नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

पूह खंड की रोपा, ज्ञाबुंग और सुन्नम पंचायतों में हजारों ग्रामीण इस विषेश मेले को धूमधाम से मना रहे हैं। लोसर मेले के पहले दिन वीरवार को सुख शांति के लिए गांव के हर घर की छत पर बौद्ध मंत्र युक्त झंडे लगाए। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को गांव के हर घर में बाड़ी दु ओगला और फाफरे के चिल्टे, घी और विभिन्न प्रकार की सब्जियां और अन्य पकवान बनाए जाएंगे। तीसरे दिन गांव के लोग एक साथ मिलकर तोशिम कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस दौरान गांव में एक-दूसरे को बुलाकर खूब मेहमानबाजी का दौर चलता है। चौथे और पांचवें दिन रौपावैली की ईष्ट देवी मां दुर्गा, सुन्नम गांव के ईष्ट देवता युलसा नारायण और ज्ञाबुंग गांव के ईष्ट देवता दुंबर बारा साउनी के मंदिर प्रांगण में प्रत्येक गांव से ग्रामीण सुबह से ही किन्नौरी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर नाटी डालने के लिए पहुंच जाते हैं। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस विशेष पर्व लोसर के दौरान सुबह के समय चूहे का मिलना शुभ और लड़ाई झगड़े को अशुभ माना जाता है। रोपावैली के छैवांग नेगी, दावा नेगी, अमरीक नेगी, अश्वनी नेगी आदि ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोसर मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed