{"_id":"5a048e5e4f1c1bdb538bc0ca","slug":"181510248030-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के पोलिंग बूथों पर दोपहर बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के पोलिंग बूथों पर दोपहर बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे। रामपुर छात्र स्कूल का मेन गेट खुलता है। इसके बाद चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोलिंग बूथों में ईवीएम ऑन कर पुन: निरीक्षण शुरू किया। स्कूल परिसर में सुरक्षा बल तैनात और मुस्तैद हो गया है। स्कूल के आसपास कड़ा पहरा है। स्कूल के आदर्श पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और स्कूली बच्चों ने बैंड बाजे के साथ मतदाताओं के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दीं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार को मतदान के दिन रामपुर (आरक्षित) विधानसभा सीट के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में सुबह 8 बजे से इक्के-दुक्के मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक सिर्फ 25 वोट ही डले। वोट डालने के बाद वोटर स्कूल मैदान में खड़े होकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इंतजार करते रहे। करीब पौने दस बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, बेटे विक्रमादित्य सिंह और समर्थकों के साथ मतदान के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे जैसे ही तीनों स्कूल के गेट के पास पहुंचे तो स्कूल बैंड की धुन के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर एक के संवेदनशील पोलिंग बूथ नंबर 75 में अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वह तुरंत परिवार के साथ सुन्नी होते हुए शिमला रवाना हो गए।
पोलिंग स्टेशन के बूथों में सुबह 11 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी। ठंड के कारण सुबह के समय मतदाता कम ही संख्या में पहुंच पाए थे। दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता रहा। रामपुर शहर में कुल चार पोलिंग बूथ छात्र स्कूल, छात्रा स्कूल और प्राथमिक स्कूलों में स्थापित किए गए थे।