फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सभी विभागाध्यक्ष समिति कार्य दिवस के मद्देजनर लक्ष्य को जल्द करें पूरा : उपायुक्त

सभी विभागाध्यक्ष समिति कार्य दिवस के मद्देजनर लक्ष्य को जल्द करें पूरा : उपायुक्त

Tue, 23 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। परियोजना सलाहकार समिति की द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक में जनजातीय उपयोजना की वर्ष 2018-19 के तहत चल रही योजनाओं पर विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिला किन्नौर में समिति कार्य दिवस को देखते हुए लक्ष्य को सर्दियों से पहले पूर्ण करें। बैठक मंगलवार को रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति जिला किन्नौर गोपाल चंद ने की।
बैठक में अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस वित्तीय वर्ष में जनजातीय परियोजना समिति को विकास के लिए 56 करोड़, 24 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है, जिसमें जनजातीय उपयोजना के तहत 46 करोड़, 32 लाख और सीमा क्षेत्र विकास परियोजना के तहत 9 करोड़, 92 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। जनजातीय उपयोजना वित्तीय वर्ष 2018-19 में कृषि, बागवानी एवं संबद्व सेवाओं के लिए लगभग 2 करोड़, 75 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए लगभग 9 करोड़, 98 लाख रुपये, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए लगभग 3 करोड़, 76 लाख रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। शिक्षा पर लगभग 6 करोड़, 45 लाख रुपये खर्च किया जाना है।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना सलाहकार समिति उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी, परियोजना सलाहकार समिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष टाशी यंगजेन और परियोजना सलाहकार समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed