{"_id":"5bcf5095bdec2269b96c874e","slug":"171540313237-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय मेले के स्थान चयन को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय मेले के स्थान चयन को लेकर बवाल
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय मेले के स्थान
चयन को लेकर बवाल
रामलीला मैदान में होगा किन्नौर महोत्सव का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में आयोजित होने वाला चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव आरंभ होने से पहले ही विवादों में आ गया है। मेला आयोजन समिति ने इस बार किन्नौर महोत्सव को पुलिस मैदान की जगह रामलीला मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सूर्य बौरिस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेले को राजनीतिक रंग देने का भाजपा सरकार कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी बड़े मेले और त्यौहार होते हैं। उसका आयोजन मैदानों में ही किया जाता है। मेले में कई बार लोगों की भारी भीड़ होती है और ऐसे में लोगों को आवाजाही के लिए भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। वहीं कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है तो उससे निपटने के लिए राहत कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले रिकांगपिओ के पुलिस मैदान में किन्नौर महोत्सव का आयोजन किया जाता था और यहां पर मेला देखनेे आने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती थी। इसी के मद्देनजर सरकार और प्रशासन को चाहिए कि पहले की तरह ही किन्नौर महोत्सव को रिकांगपिओ के पुलिस मैदान में ही मनाया जाए।
उधर, किन्नौर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि इस बार किन्नौर महोत्सव रामलीला मैदान में मनाया जाएगा मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले मे दो स्टॉर नाइट्स होंगी, जिसमें किन्नौरी नाइट और पहाड़ी नाइट के अलावा एक बॉलीवुड के कलाकार को भी लाने पर विचार किया जा रहा है।