{"_id":"5ba3ceed867a557f6d0aff91","slug":"171537461997-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागीपुल में 7 को होगा जनमंच कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागीपुल में 7 को होगा जनमंच कार्यक्रम
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागीपुल में सात को होगा जनमंच कार्यक्रम
15 दिन पहले पंचायतों में दर्ज करवाई जा सकती हैं शिकायतें
विस की 10 पंचायतों की समस्याओं का होगा निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के बागीपुल में 7 अक्तूबर को जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत अरसू, कोट, डीम, चायल, सराहन, नोर, राहणु, गमोग, शिल्ली और घाटू के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा।
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि इन पंचायतों की जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए क्षेत्रवासियों से जनमंच कार्यक्रम से 15 दिन पहले शिकायतें आमंत्रित की जा रही हैं। ये शिकायतें संबंधित पंचायत कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती हैं। पंचायत कार्यालय में प्राप्त जन शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और इन्हें ई-समाधान पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। 7 अक्तूबर को जनमंच कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी इन जन शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त ने आनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरसू, कोट, डीम, चायल, सराहन, नोर, राहणु, गमोग, शिल्ली और घाटू के लोगों से बागीपुल में आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।