{"_id":"5b71b3f442c7926176406f9b","slug":"171534178292-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग हाटकोटी सडक पर निहारी में लग रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग हाटकोटी सडक पर निहारी में लग रहे जाम
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग-हाटकोटी सड़क पर भूस्खलन जारी
कोटखाई। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर निहारी के समीप बडवी में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है। भूस्खलन से ठियोग-हाटकोटी सड़क बंद होने के बाद लगातार जाम लग रहे हैं। सोमवार को भूस्खलन के कारण सड़क करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग चुकी थीं।
परिवहन निगम की बसें में भी कई घंटे तक फंसे रहने से लोग परेशान हो रहे थे। परिवहन निगम की तीन बसों को वहां से वापस शिमला और रोहड़ू की ओर से चली बसों को वापस लौटाया गया। सुबह करीब दस बजे से वाहनों के लिए बंद बडवी में सड़क को सांय तीन बजे खोला गया। इस दौरान भी केवल बड़े वाहन ही यहां से निकल रहे हैं। छोटे वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। इसलिए छोटे वाहनों को वाया टाहू चलाया जा रहा है। स्टूट रोड प्रोजेक्ट के अधिशाषी अभियंता आरएस जस्वाल ने बताया कि सड़क बार-बार बाधित हो रही है। इसलिए बडवी में मशीनें व मजदूर दिन रात तैनात हैं। वहां पर छोटे वाहन मलबे में फंस रहे हैं। इसलिए खतरे को देखते हुए छोटे वाहन वाया टाहू जा रहे हैं।