{"_id":"5a673f984f1c1bca798b5612","slug":"171516715928-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजिटल इंडिया के नाम का उड़ा दिया मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजिटल इंडिया के नाम का उड़ा दिया मजाक
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में पिता की जगह लिख दिया मां का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
आधार कार्ड बनाने के नाम पर लीपापोती की जा रही है। क्षेत्र ठियोग में ऐसा ही मामला सामने आया है। ठियोग में 11 मार्च 2017 को जन्मी बच्ची के पिता ने उसका आधार कार्ड बनवाया। इस जागरूक पिता ने अपनी बच्ची का आधार कार्ड जल्द बनवाना उचित समझा। जब पिता के पास उसकी बच्ची का आधार कार्ड पहुंचा तो उसको देखकर वह हैरान रह गया।
मुनीष ने बताया कि उनकी बेटी का आधार नंबर 895363486485 आ गया है। इसमें बेटी का नाम अनाया शर्मा, पिता का नाम सुशीला देवी लिखा गया है, जबकि सुशीला देवी उनकी पत्नी है। मुनीष शर्मा शहर के अच्छे कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि यह कोई छोटी गलती नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस कारनामे के कारण वह अपनी बच्ची का सुकन्या योजना के तहत खाता खोलने में दो माह और लेट हो गए है। इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की है।